लिया। विजयादशमी व ताजिया जुलूस के दौरान महिलाओं के साथ हुई छींटाकशी के बाद हुए साम्प्रदायिक दंगा में दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सिकंदरपुर थानाध्यक्ष अविनाश सिंह व सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज सरफराज खां को मंगलवार को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पूर्ण होने पर अभी कई लोगों पर गाज गिर सकती है। इस घटना में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने घटना के तीसरे दिन चौकी इंचार्ज सिकंदरपुर को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद चौथे दिन सिकंदरपुर एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों को एसपी ने करीब 10 दिन बाद निलंबित कर दिया। अभी पूरे प्रकरण की जांच गठित टीम द्वारा की जा रही है। ऐसे में जांच पूरी होने तक अभी कई लोगों पर गाज गिरना लगभग तय है।