फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की जद में आने से बाइक सवार घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। मधुबन मार्ग पर शुक्रवार को प्रात: भटपुरवा ग्राम के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर पंचायत वार्ड नंबर सात निवासी रामअवतार (35) पुत्र बांके प्रसाद मधुबन के कठगरा में बक्सा का दुकान करता है। रोजाना की तरह रामअवतार सड़क के किनारे गिट्टी के चलते असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ा। बाइक से गिरते ही ट्रक की चपेट में आ गया ,जिससे उसके बाएं हाथ पर ट्रक का पहिया चढ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदूआ के प्रधान अंगद यादव की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसका इलाज मऊ के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद ट्रक को छोड़ चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें