बांसडीहरोड। वाराणसी छपरा रेलखंड के छाता आसचौरा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम बकरी चराते समय एक अधेड़ की ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई। सेमरी गांव निवासी राजेंद्र नोनिया (55) शुक्रवार की शाम पांच बकरी चराने के लिए खेतों में गए थे। इसी बीच एक बकरी रेलवे ट्रैक पर चली गई। इस दौरान छपरा से बलिया के तरफ छपरा वाराणसी पसिंजर ट्रेन आ रही थी। जिसके बाद बकरी पालक बकरी को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ गया। जिसके बाद राजेंद्र नोनिया ट्रेन की जद में आ गया। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अधेड़ को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।