बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बसुधरपार गांव में मंगलवार की सुबह एक युवती ने जहर खा लिया। वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बसुधरपार निवासी संतोष पांडेय की 16 वर्षीय पुत्री अंकिता अपने घर संदिग्ध परिस्थितियों विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बाबत हल्दी थाना प्रभारी ने बताया कि युवती घरेलू कलह के कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। इस मामले की छानबीन की जा रही है। शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया।