बैरिया थाना क्षेत्र के चक्की चांददीयर गांव निवासी हरेंद्र यादव की पुत्री रानी कुमारी मंगलवार को नहान करने के दौरान घाघरा नदी डूब गई। जिसकी खूब खोजबीन हुई लेकिन कहीं पता नहीं चला था। बुधवार को सुबह गांव के कुछ लोग घाट पर स्नान करने गए तो रानी का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। मृतक किशोरी रानी के परिवार में उसके बड़े भाई दिनेश यादव की शादी का दिन तय हो चुका था। तिलक 18 जून व विवाह 23 जून को होना निश्चित है और तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन बहन के मौत की खबर ने शादी की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। रानी की मौत से पूरा परिवार मर्माहत है।