दोकटी थाना क्षेत्र के विशुनपूरा गांव में दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच बुधवार को मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। बताया जाता है कि विशुनपुरा गांव निवासी राजकुमार तुरहा व सगे भाई रामजी तुरहा के बीच जमीनी विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट हो गई। इसमें राजकुमार तुरहा (50), मन्ना देवी (46) पत्नी राजकुमार तुुुरहा, सुनीता कुमारी (18) पुत्री राजकुमार तुरहा, संगीता कुमारी (17) पुत्री राजकुमार तुरहा, रितु कुमारी (14) पुत्री राजकुमार तुरहा व रामजी तुरहा (40), उर्मिला देवी (38) पत्नी रामजी तुरहा घायल हो गए। किसी पक्ष की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।