रसड़ा। मऊ मार्ग स्थित पकवाइनार चट्टी के समीप गुरुवार की दोपहर 12 बजे बाइक की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के मोहम्मदपुर निवासी रविंद्र कुमार बिंद पुत्र मोहन बिंद बाइक से परीक्षा देकर आ रहा था। पकवाइनर के समीप सड़क पार करते समय कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी राम प्रवेश चौहान (50) पुत्र देवी चौहान को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दिया। जिससे रवींद्र एवं राम प्रवेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।