फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का अवैध खनन जारी, आठ से दस फीट तक काटी जा रही मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। ट्रैक्टर मालिक व ड्राइवर नियम कानून को ताक पर रख कर मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। क्षेत्र के सीताकुंड चैनछपरा मार्ग पर रेपुरा गांव के समीप एक सप्ताह से मिट्टी काट कर बेचा जा रहा है। मिट्टी की खुदाई करीब 8 से10 फीट की गहराई में कटने से आस पास के खेतों को काफी नुकसान हो रहा है। जबकि दो मीटर गहराई रहनी चाहिए। वहीं पड़ोसी के खेत से भी एक मीटर चौड़ाई रखने का नियम है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से शासन के नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बानगी के तौर पर क्षेत्र के सीताकुंड-चैनछपरा मार्ग को देखा जा सकता है, जहां अभी भी मिट्टी काटने का कार्य अनवरत जारी है। इस संबंध में सदर एसडीएम टीकाराम फुंडे ने बताया कि मिट्टी काटने की सूचना नहीं थी, दिखवा रहा हूं। नियम विरुद्घ मिट्टी की खुदाई किए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें