लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक लालगंज के पास मंगलवार को मोटर साइकिल के डिग्गी से छह हजार रुपये उचक्कों ने उड़ा दिया। क्षेत्र के बहुआरा निवासी सर्वेश्वर यादव बाजार करने के लिए लालगंज गये थे। वे पासबुक पर इंट्री कराने के लिए मोटर साइकिल खड़ा कर बैंक के अंदर चले गए। इसबीच उचक्कों ने डिक्की में प्लास्टिक में रखा छह इजार रुपये व चौदह हजार रुपये का सहारा इंडिया का फिक्स कागज उड़ा लिए। बैंक के बाहर आकर डिग्गी खुले होने पर डिक्की को देखने से पता चला की उसमें रखा सामान गायब है। तब उन्होंने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी, 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।