पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार की रात सूरजपुरा मोड़ से 51 किलोग्राम गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना के बाद शुक्रवार की दोपहर से सूरजपुरा मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो लोग बांसडीह की तरफ से आते दिखाई दिए, जिन्होंने बीच में दो बोरा भरा हुआ रखा था। जब उस बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें गांजा था। जिसका वजन एकावन किलो दो सौ सत्तर ग्राम निकला। कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने बताया कि वे लोग बिहार से गांजा लाकर भीमपुरा व आसपास के क्षेत्रों में इसका व्यापार करते हैं। अभियुक्तों का नाम अजीत कुमार यादव पुत्र बब्बन यादव निवासी बाराडीह नवाही पट्टी थाना भीमपुरा व शिवकुमार पटेल पुत्र महेश पटेल निवासी महमुदपुर थाना बड़ेसर जिला गाजीपुर है।