बैरिया। सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज महाविद्यालय परिसर के बाहर किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि सिंह एवं मूनछपरा निवासी सुजीत कुमार सिंह के बीच मंगलवार को सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज महाविद्यालय परिसर के बाहर किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के रवि सिंह (20), कुंदन सिंह (25), लाल सिंह (21), चंदन सिंह (30) तथा दूसरे पक्ष के सुजीत कुमार सिंह (35), अविनाश कुमार सिंह (21), संजीत कुमार सिंह (22), मनजीत कुमार सिंह (18) घायल हो गए।