रसड़ा। संवरा चट्टी पर बुधवार को एक नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर अश्लील वीडियो बनाने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा। पाक्सो एक्ट के अंतर्गत तीनों युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कोतवाली क्षेत्र के संवरा निवासी धर्मेंद्र प्रजापति पुत्र सोमारू प्रजापति, धर्मेंद्र शर्मा पुत्र तारकेश्वर शर्मा, सरफराज अंसारी पुत्र अनवर अली ने तीन चार माह पूर्व मेरी पुत्री को बहला फुसला कर अश्लील वीडियो बनाया था। आरोप लगाया कि युवकों ने मेरी पुत्री को धमकी देकर बुलाया। जब वह नहीं गई तो उक्त वीडियो को युवकों ने मोबाइल से वायरल कर दिया। तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की धर पकड़ में लगी थी। कोतवाली पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।