फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव में 13 सितंबर 2018 को अनुराग गैस एजेंसी के सेल्समैन नंदकिशोर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेकिन करीब चार माह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अपराधियों के गर्दन तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव स्थित गांव में पूर्व मंत्री घूराराम का अनुराग गैस एजेंसी है। जहां 13 सितंबर 2018 को गैस एजेंसी का सेल्समैन नंदकिशोर गैस वितरण कर रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश सेल्समैन के पास पहुंचे और सेल्समैन को गोली मारकर हत्या करने के बाद बिक्री का बैग लेकर फरार हो गए थे।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के दूसरे दिन सेल्समैन के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई मेें जुट गई। लेकिन चार माह बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर क्षेत्र में तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है। पीड़ित परिवार व क्षेत्र के लोगों की अब उम्मीदें नवागत पुलिस अधीक्षक पर टिकी हुई है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। इसमें सक्रिय रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच मामले का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें