फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुफेरा भाई-बहन का शव मिलना पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना घोंघा दह ताल के किनारे मिले युवक व युवती की लाश के मामले की गुत्थी पुलिस शीघ्र सुलझाने का दावा कर रही है। लेकिन इस मामले में कई राज अब भी दफन हैं। गौरतलब हो कि रिश्ते में फुफेरा भाई-बहन लगने वाले रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी प्रिंस कुमार सिंह व दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी निवासी काजल की तीन दिन के अंतराल में लाश मिली थी। पुलिस दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर राजनारायण सिंह, विनीत सिंह व टेंपो चालक मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज चुकी है। लेकिन अब भी आरोपी कौशल व फुलेश्वरी देवी फरार चल रहे हैं। जिसे पुलिस तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों की हत्या गला दबाकर की गई है। सूत्रों की मानें तो आरोपियों द्वारा एक ही दिन गला दबाकर हत्या की गई है और दोनों का शव भी एक ही टेम्पो में लादकर एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया है। यह घटना पुलिस के लिए चुनौती के रूप में है। कारण कि जनपदीय पुलिस रात में भी गश्त करती है। ऐसे में दो शव घोघा ताल में पहुंच जाना अपने आप में सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें