फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में तीमारदारों ने किया बवाल, एक घंटा इव्मरजेंसी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बाइक दुर्घटना में घायल वृद्ध महिला को उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करते ही तीमारदारों ने चिकित्सक के साथ हाथापाई की। मौके पर उपस्थित पुलिस और लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान चिकित्सक ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान एक घंटा तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही।
विज्ञापन

चिकित्सक डा. संतोष कुमार ने तहरीर में उल्लेख किया है कि चार लोग एक टेंपो से सड़क दुर्घटना में मृत वृद्ध महिला को लेकर इमरजेंसी में पहुंचे। इस दौरान जांच कर रहा था कि युवकों ने हमला कर दिया। इसके बाद युवक पुलिस के सामने ही मृत महिला को लेकर भाग गए। जिसकी सूचना मैंने सीएमएस व 100 नंबर पुलिस को दिया। पीड़ित ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चिकित्सक के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। मां को देखने के लिए युवक बार-बार चिकित्सक का हाथ पकड़ कर खींच रहे थे। चिकित्सक बेमतलब का मामले को तूल देने का काम कर रहे है। अधिवक्ता दिव्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि संयोग से मैं भी अपने मरीज को दिखाने इमरजेंसी में आया हुआ था। इसी दौरान किसी गांव के युवक अपनी मां को लेकर इमरजेंसी में पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत बताया गया। जबकि युवक मां को जीवित रहने की बात कह अन्यत्र इलाज कराने की बात कह रहे थे। लेकिन चिकित्सक ने बेवजह मामले को तूल पकड़ा रहे है, जो गलत है।
विज्ञापन

इनसेट....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें