फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर 600 पेटी शराब बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट टीम और उभाव पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दोपहर ट्रक से बिहार जाते समय पंजाब निर्मित शराब का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने देवरिया-बलिया का मार्ग के तुर्तीपार रेगुलेटर के पास छापा मारकर ट्रक से 600 पेटी में रखा 28800 शीशी बरामद किया, साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। बरामद शराब की कीमत 46 लाख से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि स्वाट प्रभारी विनीत राय और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार सिंह को जानकारी मिली कि देवरिया की ओर से एक ट्रक शराब बलिया के रास्ते बिहार जाने वाली है। सतर्क होकर पुलिस ने देवरिया मार्ग की घेरेबंदी शुरू कर दी। तुर्तीपार रेगुलेटर के पास पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें 600 पेटी शराब पाया गया। क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी ने बताया कि बरामद 600 पेटी में पंजाब निर्मित 70 पेटी ब्लू मूड और 530 पेटी केजी रोमियो नाम शराब रहा, जिसकी कीमत 46.8 लाख आंकी जा रही है। 180 मिलीलीटर के पैक में कुल 5184 लीटर शराब बरामद किया गया। सीओ ने बताया कि ट्रक चालक पटियाला निवासी पंजाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस को देखते ही ट्रक में सवार दो लोग भाग निकले। सीओ ने बताया कि चालक को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें