बुधवार की शाम थानाध्यक्ष सतेंद्र राय एवं वन दरोगा अखंड प्रताप सिंह के संयुक्त छापेमारी में अवैध रूप से चल रहे आरा मशीन तिखमपुर एवं परिखरा में छापेमारी की गई। इस दौरान आसपास चला रहे अवैध आरा मशीन संचालक मशीन छोड़ फरार हो गए, जबकि एक आरा मशीन को बंद कराकर मुकदमा दर्ज करने की करवाई की गई। एसओ सतेंद्र राय ने बताया कि कई क्षेत्र में अवैध चल रही आरा मशीनों को शीघ्र बंद कराया जाएगा। कहा कि करवाई के लिए डी एफ ओ बलिया को रिपोर्ट प्रेषित किया गया है। जिसके बाद अवैध रूप से चल रहे आरा मशीनों को बंद कराकर संचालक के ऊपर करवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान तिखम पुर स्थित विस्वनाथ लाल श्रीवास्तव के आरा मशीन पर छापेमारी की गई। मौके पर अवैध रूप से रखे आम के दर्जनों बोटो को जब्त किया गया। वही परिखरा में अवैध आरा मशीन संचालक बंद कर फरार हो गया।