बैरिया। जटहवा बाबा स्थान के पास रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रही विसुनपुरा निवासी बालिका करिश्मा की गुरुवार की शाम गोली लगने से मौत हो गई थी। इसमें बैरिया पुलिस ने पिता दयाशंकर नट की तहरीर पर पड़ोसी धर्मेन्द्र नट व मुन्ना नट दो सगे भाइयों के खिलाफ साजिश कर हत्या करवाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
मृत बालिका के पिता ने तहरीर में बताया कि आरोपी तीन भाई है, जिसमें से एक नाबालिग है, आरोपी से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उन्होंने ही गोली मरवाई है। बताया जाता है कि बालिका को गोली लगने के बाद जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो मौके पर जंग लगा एक पिस्टल जिसमें एक गोली फंसी हुई बरामद हुई, पुलिस की मानें तो उसी पिस्टल से गोली चली है। पुलिस की माने तो बरामद पिस्टल को पुलिस वाराणसी विधि विज्ञान प्रयोगशाला में फोरेंसिक टेस्ट के लिए भेजेगी, फोरेंसिक रिपोर्ट में फिंगर प्रिंट का मिलान होगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है, अपराधी जल्द गिरफ्त में होंगे।