फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कटरे का विवाद फिर गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विधायक व थानाध्यक्ष के द्वारा की गई पंचायत को एक पक्ष के लोगों ने रविवार को मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष की लड़कियों ने 26 कमरों में ताला बंद कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग करने के मामले में चालान कर दिया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों बहुचर्चित चिरंजी छपरा निवासी दीप नारायण व प्रेम चंद गुप्ता के बंटवारे को विवाद को लालगंज मठिया पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बैरिया थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पंचायत कर लालगंज बाजार के कटरे के 13-13 कमरों का भाड़ा लेने का पंचायत किया था। जिसे दोनों पक्षों ने पंचायत के दौरान मान लिया था। लेकिन बाद में बड़े भाई दीपचंद ने मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रेमचंद की लड़कियों ने रविवार की दोपहर 26 कमरों में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें