बेल्थरारोड। क्षेत्र में इन दिनों विदेशों में नौकरी दिलाने का लालच देकर पैसों की ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह लोग भोले- भाले लोगों को विदेशी धन का सब्जबाग दिखाकर धन लेकर फरार हो जाते हैं। गिरोह के शिकार लोगों को न नौकरी मिली और न पैसा वापस मिला। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। उभांव थाना क्षेत्र के भिंडकुंड ग्राम निवासी रमावती देवी पत्नी सुरेंद्र ने पुलिस का तहरीर देकर बताया कि उसने पुत्र को विदेश भेजने के लिए गौरताल घोसा ग्राम निवासी व्यक्ति को 65 हजार रुपया दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद लड़का न तो विदेश गया और ना ही पैसा वापस मिला। इस मामले में रुपये लेने वाले ने थाने पर हुई पंचायत के दौरान स्टांप पेपर पर धन वापस करने का लिखित आश्वासन भी दिया लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला।