फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 भैसों के संग पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने बुधवार की रात बस स्टेशन के पास दो ट्रकों पर लादकर ले जाई जा रही 34 भैंसों को बरामद कर पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। सीयर पुलिस बस स्टेशन के पास गश्त पर थी। इस बीच सिकंदरपुर की ओर से तेज गति से दो ट्रक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही ट्रक चालकों ने गति बढ़ा दी। संदेह होने पर पुलिस ने ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया। ट्रकों की तलाशी लेने पर दोनों ट्रक पर 17-17 भैंसें बरामद की गईं। इसके अलावा उन्नाव निवासी सागर, राजा अहमद, जालौन निवासी व्यंकटेश सिंह और सिकंदरपुर निवासी मुनीर अहमद, शाहनवाज को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में पुलिस ने चालान कर दिया। पशु तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह भैंसों को जालौन ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें