बैरिया। कस्बा के एक मुहल्ले से अगवा की गई किशोरी व अभियुक्त को बैरिया पुलिस ने रविवार को चिरैया मोड़ पर पकड़ लिया। तत्पश्चात किशोरी को नारी निकेतन तथा अभियुक्त अजहर को पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि अपहृत किशोरी अत्यंत गरीब परिवार की है, उसकी माँ दूसरे के घरों में साफ-सफाई कर परिवार का भरण-पोषण करती है। पड़ोसी व अभियुक्त अजहर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद किशोरी की मां एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने गई थी। लेकन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय उसे लौटा दिया था। तत्पश्चात पीड़ित महिला विधायक सुरेंद्र सिंह के पास गई और आप बीती सुनाई। विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस एक्शन में आई और एफआईआर दर्ज कर तत्काल अपरहृत किशोरी व अभियुक्त को पकड़ लिया।