किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बस्ती में 12 वर्षीय किशोरी के साथ एक वृद्ध द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ डाले। वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर घर आई और आपबीती बताई। जब घटना के संबंध में पूछताछ करने हम लोग पहुंचे तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि किशोरी से छेड़छाड़ मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।