फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग रहे बदमाशों ने किया फायर, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। क्षेत्र के तुरहा बस्ती में गुरुवार रात ग्रामीणों के दौड़ा लिए जाने पर भाग रहे बदमाशों ने फायर कर दिया। जिससे एक युवक जख्मी हो गया। बदमाश तुरहा बस्ती की मंति देवी के घर गाय खोलने पहुंचे थे। असलहों से लैस बदमाशों ने परिवार के तीन लोगों को बंधक भी बना लिया था। लेकिन इसी बीच जाग हो जाने पर बदमाश ग्रामीणों से घिर गए तो फायरिंग कर भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन पथराव भी किया। फायरिंग में घायल हुए व्यक्ति को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। थाना क्षेत्र के मंतिछाप गांव के तुरहा बस्ती निवासी मांति देवी पत्नी स्व. मुन्ना तुरहा की गाय खोलने की नियत से हथियारबंद दर्जनभर बदमाश करीब 11.30 बजे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामचंद्र तुरहा, लाल साहब तुरहा एवं हीरा को बंधक बना लिया। इस दौरान शोरगुल से आसपास के लोगों की नंीद खुल गई तो उन्होंने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। बदमाश अपना बचाव करते हुए वहां से भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। बस्ती से कुछ दूरी पर बदमाश और ग्रामीण एक-दूसरे पर ईट-पत्थर चलाने लगे। अपने को घिरता देख बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। जिसमें एक गोली राजकुमार राजभर (22) के पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश भागने में सफल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और वारदात के बाबत परिवार वालों से पूछताद की। हालांकि पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। इस बाबत बांसडीह क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें