फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गी चरने के विवाद मे चले छूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। लक्ष्मणपुर चट्टी पर मंगलवार को मुर्गी चरने के विवाद में मुर्गा बेचने वालों के बीच चाकूबाजी हो गई। जिसमें मुनन नट पुत्र इस्लाम नट उम्र 45 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम तीन बजे मुनन की मुर्गी चरते हुए इशू खान के दरबे में चली गई। इसे लेकर उनमें विवाद होने लगा। देखते ही देखते चाकू चल गया जिससे मुनन घायल हो गया। यह दोनों तेतारपुर के रहने वाले है और लक्ष्मणपुर चट्टी पर मुर्गा बेचने का काम करते हैं। दोनो पक्षों मे करीब बीस मिनट पथराव भी हुआ जिससे चट्टी पर भगदड़ मच गयी थी। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इशू खान को गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मणपुर प्रधान रणविजय राय ने बताया कि दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्रक दिया था, जिस पर तहसीलदार ने दुकान हटाने का आदेश दिया था लेकिन पुलिस उसपर अमल नही करा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें