सुखपुरा। कस्बा स्थित मां भगवती मंदिर से चोरों ने हजारों रुपये के सामान चुरा लिया। इसकी सूचना मंदिर के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी है। बुधवार की देर रात मंदिर का ताला तोड़कर मां भगवती के ऊपर लगा चांदी की छतरी, दान पेटिका , हनुमान जी के पास रखा दान पेटिका व आलमारी में रखा गया कुछ पैसा चोर अपने साथ ले गए। दोनों दान पेटिका मंदिर के पिछले हिस्से में टूटा हुआ मिला। चोरी के इस घटना से क्षेत्रीय लोगों मे तीब्र आक्रोश है।