बेल्थरारोड (बलिया)। नगर के जामा मस्जिद के निकट बुधवार की रात चोरों ने एक मोबाइल दूकान का दरवाजा तोड़ नकदी और सामान समेत करीब 50 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दूकान का टूटा फाटक देख दुकानदार के होश उड़ गए । सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। जामा मस्जिद के निकट रामलीला मैदान जाने वाले मार्ग के मोड़ पर राजू मोबाइल की दूकान है। हौसला बुलंद चोरों ने दूकान कीलकड़ी का दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किया। सूनसान होने के चलते चोरों ने आराम से दूकान को खंगाला। चोरों ने दूकान में रखा करीब 5 हजार नगद के अलावा मोबाइल, चिप के अलावा और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देकर चोर भाग निकले। चौकी प्रभारी पीके उपाध्याय मौके पर पहुंच घटना की जानकारी प्राप्त की । घटना से दूकानदारों में भय व्याप्त है ।