रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित टोंस नदी के पुलिया पर गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे निगरानी समिति के सदस्यों ने कालाबाजारी के लिये गाजीपुर जा रहे चावल से लदी पिकअप को पकड़ा। सदस्यों द्वारा विभाग के अधिकाररियों समेत उच्चाधिकारियों के सूचना दी। लेकिन समय पर न पहुंचने के कारण चालक पिकअप ले कर भाग निकला। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग किया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सांसद द्वारा निर्मित निगरानी समिति के सदस्यों ने गाजीपुर जा रहे कालाबाजारी के लिए चावल से लदे राशन को पिकअप सहित पुलिया पर धर दबोचा। टीम ने मौके पर ही पुलिस समेत उच्चाधिकारियों को सूचना दिया। इस दौरान ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये समय से अधिकारियों के न पहुंचने के कारण चालक भीड़ का फायदा उठाकर गाड़ी लेकर भाग निकला। चिलकहर प्रभारी अनूप सिंह ने आरोप लगाया की हम लोगों के साथ-साथ सांसद द्वारा टेलीफोन से सूचना देने के बाद भी प्रशासन का समय से ने पहुंचना मिलीभगत को ही दर्शाता है। हम लोगों के पास ड्राइवर का वक्तव्य एवं पकड़ी गई गाड़ी की वीडियो रिकार्डिंग है। इस टीम में रसड़ा प्रभारी बृजेश गुप्ता, नगरा प्रभारी मनोज राम, सत्येंद्र सिंह, सुशील वर्मा शामिल रहे।
सूचना मिली थी। जब हम मौके पर पहुंचे तो चालक गाड़ी समेत फरार हो चुका था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
श्याम नाथ
पूर्ति निरीक्षक