सिकंदरपुर। सिकंदरपुर कस्बा में दशहरा एवं ताजिया जुलूस के दौरान हुए बवाल व लूटपाट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांधी इंटर कॉलेज के पीछे से लूटपाट का सामान बांटते समय आधा दर्जन लोगों को सामान सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चौकी प्रभारी ने हुए बताया कि कस्बा के मिल्की मोहल्ला निवासी लकी मोदनवाल, आकाश मोदनवाल, लक्ष्मी चौहान, करण राजभर व मिश्रचक गांव निवासी अनिल मिश्र, चकभड़िकरा गांव निवासी अनिल सिंह को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धारा के अंतर्गत चालान किया गया है। अन्य अभियुक्तों के फुटेज खंगाला जा रहा है किसी भी हालत में अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, रविचंद आदि रहे।