बेल्थरारोड। खाते में प्रथम किश्त या कोई धन उपलब्ध नहीं होने के बावजूद खंड विकास अधिकारी द्वारा लाभार्थी के खाते से धन आहरण रोक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भिटौरा निवासी राधेश्याम गोंड ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप प्रकरण की जांच कर खाता संचालन का अवरोध समाप्त करने की मांग की । लाभार्थी के पत्र में कहा गया है ,कि आवासीय योजना वर्ष 2017 -18 की सूची में नाम अंकित है। सचिव और रोजगार सेवक के पास आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति भी जमा किया। उसके बाद से मेरे खाते में योजना के तहत एक फूटी कौड़ी भी नहीं आई, लेकिन अवैध तरीके से खाते का संचालन रोक दिया गया। पत्र में कहा कि नवंबर में होने वाले मांगलिक कार्यों में धन की जरूरत है, जबकि खाते में धन आहरण पर रोक लगाई गई है ।ऐसे में मामले की जांच कर अवरोधित खाते का संचालन अव मुक्त करने की मांग की ।