सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव में शुक्रवार की शाम पारिवारिक कलह में कारण साड़ी का फंदा बनाकर ंमंशा देवी ने आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई रणजीत की तहरीर पर मृतका के पति प्रमोद कुमार, दो देवर व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव में शुक्रवार की देर शाम मंसा देवी ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। पता चलने पर मृतिका के भाई ने 100 नंबर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतराया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। वहीं सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह व क्षेत्राधिकारी भगवान सहाय ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा थानाध्यक्ष सिकंदरपुर को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।