फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमपट्टी(बलिया)। क्षेत्र के गाँव मे नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कर लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। युवती के पिता की मानें तो लूज मोशन होने के कारण 15 वर्षीय पुत्री रात को करीब 11 बजे शौच के लिए गांव के बाहर गयी तो बगल के एक व्यक्ति के यहां छठिहार में शामिल तीन युवकों ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर बाइक से उठा ले गए। लड़की को ले जाते देख एक युवक ने उसे और गांव वालों को सूचना दी। लगभग 2 किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव के बाहर एक ट्यूबेल के पास तीनों युवक लड़की से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। तभी हमलोग वहां पहुंच गए हमलोगों को देख दो युवक तो बाइक लेकर फरार हो गए । लेकिन एक को पकड़ कर ग्रामीणों ने डायल 100 के पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें