फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे के पास मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। गांव के राजन भर के घर के समीप गड्ढे के किनारे एक युवक मृत अवस्था में शनिवार की भोर में गिरा मिला। युवक की पहचान हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया निवासी डब्लू सिंह उर्फ कन्हैया सिंह के रूप में हुई। शनिवार को भोर में ग्रामीणों ने गड्ढे के किनारे एक मृत युवक का शव देखा। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नहीं होने पर वह थाने लेकर चली गई। कुछ देर बार थाने पर ही युवक की पहचान हल्दी थाना के पचरुखिया गांव निवासी डब्लू सिंह उर्फ कन्हैया सिंह पुत्र बृज सिंह रूप में लोगों ने की। बताया जाता है कि युवक हत्या का आरोपी था कुछ दिन पहले ही जमानत पर आया था। लोगों की मानें तो वह रोजाना शराब पीता था, कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इसी से उसकी मौत हुई हो। हालांकि एसओ एसी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें