फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण व लूट के मामले में पुलिस को मिला सुराग, जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक शाखा कोटवां से पांच अज्ञात लुटेरों द्वारा सोमवार को दिनदहाड़े अपहरण कर कार से ले जाकर रुपये लूटने के मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की जांच व बैंक की सीसीटीवी की फुटेज के बाद सामने आया है कि अपराधियों के साथ कोने में हनुमानगंज निवासी रामाशंकर यादव उर्फ लालू की वार्ता हुई है। वार्ता के दौरान लालू यादव बदमाशों के साथ खुद जाकर मारुति में बैठ गया। पुलिस की पड़ताल में लालू यादव ने बयान दिया है कि मांझी पुल से उतर कर ज्योंही कार घूमी है, अपराधियों द्वारा उनको मारपीट कर 33 हजार रुपये लूट लिए गए और मारुति से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया गया। पुलिस का अनुमान है कि मामला अपहरण का न होकर हो सकता है अपराधियों द्वारा कुछ लालच देने पर खुद लालू यादव मारुति में बैठकर गए हों और इसके बाद अपराधी ने लूट की घटना को बिहार के मांझी में जाकर अंजाम दिया।
विज्ञापन

सोमवार को हनुमानगंज निवासी रामाशंकर यादव उर्फ लालू ने लहूलुहान हालत में बैरिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमें स्टेट बैंक शाखा कोटवां से बदमाशों ने जबरन अपहरण कर मारुति पर बैठा लिया और मांझी पुल पर ले जाकर 33 हजार रुपये मारपीट कर लूट लिए। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से कई तथ्य मिले हैं, मामले की जांच चल रही है, जल्द ही पूरा खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें