चिलकहर। गड़वार पुलिस ने शनिवार की देर रात अलग-अलग दो स्थानों से नौ पशुओं संग तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वहीं वाहन को सीज कर दिया। गड़वार प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक पिकअप पर पांच पशुओं को लादकर गोकशी के लिए जा रहा था। पुलिस को जब शक हुआ तो उन्होंने वाहन का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख पशु तस्कर वाहन को लेकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने सेंट्रल बैंक के पास गाड़ी को पकड़ लिया जबकि दो पशु तस्कर भागने में सफल रहे। वहीं, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर अमहर निवासी कमलेश यादव पुत्र स्वर्गीय लोचन यादव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उधर, रतसर कस्बा से चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे ने पिकअप पर लदे चार पशु संग गड़वार थाना क्षेत्र के धनवती धूरा निवासी हरेंद्र प्रसाद व सोनबरसा निवासी नरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।