फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती कांड का मास्टरमाइंड अभी भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती मामले का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में डकैती मामले के पांच अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में फंस चुके हैं, लेकिन मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी अभी भी उनके लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जनपद व अन्य प्रांतों में भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 29 दिसंबर की रात करीब नौ बजे रेवती रेलवे स्टेशन पर डाउन सारनाथ एक्सप्रेस के एस-11 व 12 बोगी में अज्ञात बदमाश तमंचा, हाकी, डंडा व पंच लेकर चढ़ गए और यात्रियों को आतंकित कर लूटपाट कर फरार हो गए थे। इस दौरान विरोध कर रहे चार यात्रियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। घटना की जानकारी होते ही रेलवे के आईजी, एडीजे भी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सीओ गोरखपुर श्रीप्रकाश राय के नेतृत्व में गोरखपुर, बस्ती, आनंदनगर, मऊ, गाजीपुर, पड़रौना, वाराणसी, बलिया जीआरपी व आरपीएफ के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया। जिसने घटना के आठ दिन के भीतर ही पांच अभियुक्तों को लूट के माल व नकदी के साथ रेवती रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जिसमें रेवती थाना क्षेत्र के भाखर निवासी अनिल साहनी, फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली निवासी सोनू यादव उर्फ अरूण यादव, रेवती थाना क्षेत्र के देवपुर मठिया निवासी आशुतोष तिवारी, रेवती कसबा निवासी दीपक चौरसिया व शिवम चौधरी थे। लेकिन घटना को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड समेत दो अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से कोसो दूर हैं। जिनकी तलाश आरपीएफ व जीआरपी जिले के साथ ही गैर प्रांत में कर रही है। इस बाबत जीआरपी प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी जीआरपी तलाश कर रही है। बताया कि आरोपी शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें