बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नटवा में आठ दिसंबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस पीड़ित रामाकांत चौधरी की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने तहरीर में उल्लेख किया है कि पट्टीदार उमाकांत व लल्लन उर्फ रामेश्वर आठ दिसंबर की रात करीब 8.30 बजे मेरे हिस्से की जमीन में जबरिया ट्रैक्टर से जोताई कर रहे थे। जब मैंने मना किया तो वे लोग मुझे गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच विपक्षी गुलजार यादव, जनार्दन यादव पुत्रगण उमाकांत यादव तथा अजय यादव व अंकित यादव पुत्रगण लल्लन यादव मुझे लाठी-डंडे व ईट से मारने लगे। तभी बीच-बचाव करने मेरे दो पुत्र विजय यादव व विनोद यादव और पोता गोलू यादव आए तो उन्हें भी मारापीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हम लोग घर लेकर आए। जहां विपक्षी भी पहुंच गए और घर में घुसकर दुबारा मारापीटा और सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।