फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर रिटायर्ड फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (भीमपुरा)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली उसकर मार्ग पर जेसीबी के साथ मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। इस मामले में परिजन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जाता है कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के सवापार निवासी 68 वर्षीय नंदलाल सिंह मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अपनी बाइक से बरौली से घर जा रहे थे, अभी वो बरौली-चकरा मार्ग पर काली माता के मंदिर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद वो ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये से दब गए। घटना होने के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। सड़क पर घायल पड़े फौजी को लोगों ने नजदीकी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जेसीबी व ट्रैक्टर चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें