रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के लखुआ गांव में बीते दिनों विवाहिता की मौत पर विवाहिता के पिता के तहरीर पर गुरूवार को पुलिस ने विभिन्न धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी। गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के पलिया निवासी राजेश्वर सिंह पुत्र स्व रामानन्द सिंह अपने पुत्री दीप माला की शादी कोतवाली क्षेत्र के लाखुआ निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह के साथ हुई थी। 18 जनवरी को सुबह 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियो में दीपमाला झुलस गई, जिसका वाराणसी में 22 जनवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पिता राजेश्वर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अशोक कुमार एवं ससुर विजय कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।