बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के कुसौरा मठिया के पास से सोमवार की शाम पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी पिस्टल एवं दो कारतूस संग गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ शुरु कर दी है। बासडीहरोड सहतवार मार्ग स्थित कुसौरा प्राथमिक विद्यालय के पास थाना प्रभारी सत्येंद्र राय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश कहीं घटना का अंजाम देने की फ़िराक में है। पुलिस को देख बदमाश भागने लगा। जिसपर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बांसडीहरोड क्षेत्र के शेर निवासी सत्यप्रकाश वर्मा उर्फ मुन्ना है। जिसके पास से एक देशी पिस्टल सहित दो कारतूस और एक बाइक बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा और भी मामलो में सुराग मिलने की उम्मीद है।