फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूद महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। मऊ-बलिया रेल प्रखंड स्थित रसूलपुर गांव के समीप मंगलवार की रात एक विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रेलवे लाइन के समीप जितेंद्र पांडेय का घर है, जहां जितेंद्र के ससुर होशिला पांडेय अपने पुत्र के साथ घर आये हुए थे। जिनके लिए जितेंद्र खाना बनवा रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर ससुर एवं दामाद में कहासुनी हो रही थी। इसीबीच जितेंद्र की पत्नी अंजू ने अपने पति को कुछ बोल दिया। जिससे पति व पत्नी में विवाद हो गया। पति से नाराज पत्नी अंजू ने घर से भागकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र की शादी 2012 में गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना के अमिरहा निवासी होशिला पांडेय की पुत्री अंजू से हुई थी। अंजू की कोई संतान न होने से परिवार में किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें