फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज बाजार में गुरुवार की सुबह दरवाजे पर हुए जलजमाव को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी सोनबरसा पर कराया गया जहां चिकित्सकों ने राजेश गुप्ता (35) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से बैरिया थाने में तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि अभिमन्यु प्रसाद गुप्ता के घर के पास रास्ते पर विपक्षी अपने घर का पानी गिराते हैं, जहां गड्ढा बन गया है। इसी बात को लेकर बुधवार की देर शाम दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। गुरुवार को सुबह अभिमन्यु पानी में ईंट रखकर जाने लायक रास्ता बना रहे थे कि दूसरा पक्ष वहां पहुंचकर मारपीट करने लगा। मारपीट में एक पक्ष के अभिमन्यु प्रसाद (43) तथा बचाव करने आए पड़ोसी राजेश गुप्ता घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के सत्येंद्र वर्मा तथा विनय कुमार वर्मा भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें