फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान खुलने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। जनपद के अखिरी छोर पर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण का गांव जयप्रकाशनगर एक माह से शराब की एक दुकान को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों की मानें तो यह शराब की दुकान बैरिया थाना क्षेत्र के रामगढ़ के लिए आवंटित है। लेकिन शराब माफियाओं ने आबकारी विभाग से मिलकर इस दुकान को गलत चौहदी पर जयप्रकाशनगर के मुख्य मार्ग पर स्थापित कर दिया है। जबकि इस मार्ग से छात्राओं और महिलाओं का आना जाना रहता है। इस दुकान को हटाने के लिए ग्रामीण आंदोलित हैं लेकिन जिला आबकारी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व राज्यसभा सांसद हरिवंश के साथ यूपी-बिहार दोनों सीमा के लोगों ने एक मानव श्रृंखला बनाकर नशे को पूरी तरह ना कह दिया था। हैरानी की बात है जहां यह कार्यक्रम हुआ था उसके सामने ही शराब की दुकान स्थापित की गई है। जबकि जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ अब ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को इनके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें