पूर। पकङ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवक एक किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। जब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया तो पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी।
मिली जानकारी के अनुसार पकङी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। जब किशोरी के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवक के ऊपर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने युवक के विरुद्घ पकड़ी थाने में तहरीर दिया। हालांकि पीड़िता का पिता युवक से अपने पुत्री का शादी करने के लिए तैयार है। इस बाबत प्रभारी थाना अध्यक्ष चन्द्रभान यादव ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं वीआइपी ड्यूटी में नगरा आया हूं।