फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारक से ठग लिए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति को झांसा देकर एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये ठग लिया। घटना के बाद पीड़ित ने शाखा प्रबंधक को सूचना देने के बाद बैरिया थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कर्णछपरा निवासी अवधेश सिंह मंगलवार को रिश्तेदार सहतवार निवासी अशोक सिंह के साथ बैंक पहुंचे। उन्होंने अशोक सिंह की लड़की के शादी में देने के लिए पचास हजार रुपये निकाले। काउंटर से अवधेश सिंह को 100 रुपये की तीन गद्दी और 200 रुपये की एक गद्दी दी गई। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति आया और कहा कि हमें फुटकर रुपयों की जरूरत है, दे दीजिए और 2000 रुपये के नोट ले लीजिए। इस दौरान ठग ने अवधेश सिंह का 50 हजार रुपये लेकर उन्हें मात्र 6000 रुपये हाथ में पकड़ाए और फरार हो गया है। पीड़ित उपभोक्ता ने काफी छानबीन किया लेकिन उसका कही अता-पता नहीं चला सका। पीड़ित के शिकायत पर बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी चेक किया तो ठग को पीड़ित अवधेश सिंह ने पहचान लिया। इसके बाद अवधेश सिंह ने बैरिया थाने में तहरीर दी गई है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुुका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें