फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूबाजी में किशोर घायल, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के लीलाछपरा में गली के पुराने विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई। इसमें एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। लीलाछपरा निवासी विनोद साह व सुरेश साह के बीच गली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच सुबह तू-तू मैं-मैं होते-होते मारपीट होने लगी और चाकू भी चले। चाकू से गणेश साह 16 पुत्र विनोद साह घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा ले गई। घायल के पिता विनोद ने चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें