फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-साइकिल की टक्कर में दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना गेट के समीप नहर मार्ग पर मंगलवार की सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवक साइकिल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। मंगलवार की सुबह सचिन (16) पुत्र राजेश प्रसाद निवासी कथोड़ा अपने मित्र विशाल (16) पुत्र शैलेंद्र वर्मा निवासी बरऊंचा के साथ भटवाचक से हाईस्कूल की परीक्षा देकर वापस बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह थाना गेट के समीप पहुंचे कि साइकिल सवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें