बलिया। शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने कोतवाल शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मालगोदाम रोड से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एवं 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़ा गया आरोपी राकी कुमार राय पुत्र वीरेंद्र राय ग्राम अजायबगंज थाना भगवान बाजार जनपद सारण बिहार का रहने वाला है। इसके पास से चोरी की बाइक बरामद किया गया। इसके ऊपर धोखाधड़ी, गैंगेस्टर सहित 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जिसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर एवं पूर्व में वांछित गैंगेस्टर एक्ट में चालान किया।