फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से डीसीएम पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर । गड़वार नगरा मार्ग के ताखा पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की शाम टायर फटने से मालवाहक डीसीएम पलट गया। इसमें चालक रंगमल नगरा (50) घायल हो गया। वहीं, डीसीएम में रखे सरसों तेल के डब्बे फटने से बड़े पैमाने में सड़कों पर सरसों का तेल फैल गया, जिससे दर्जन भर मोटर सायकिल सवार फिसल कर चुटहिल हो गए। मौके पर कुछ देर के लिए पूरी तरह अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सड़क पर आवागमन रोककर तेल के उपर मिट्टी डलवाना शुरू किया। इस दौरान सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास के लोगों के सहयोग से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। उधर, लगभग दो घंटे बाद जाकर किसी प्रकार आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें