फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के समय मिट्टी भरभराकर गिरने से पांच मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के चौबे छपरा गंगा नदी के किनारे पर गुरुवार को अवैध मिट्टी खनन के दौरान मिट्टी भरभराकर गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। गंगा नदी के चौबे छपरा घाट के समीप अवैध मिट्टी खनन का कारोबार काफी दिनों चल रहा है। गुरुवार को भी खनन माफिया की ओर से मजदूर के जरिए खनन किया जा रहा था। खनन के दौरान ही मिट्टी की परत दरक कर मजदूरों पर भरभराकर गिर गई जिसमें गंगापुर निवासी बबलू पासवान (35), रिकनी छपरा निवासी साधू गोंड (36), पचरुखिया निवासी भूटेली पासवान (30), रामधनी (50) व चइत राम (30) घायल हो गए। मजदूरों के शोर मचाने पर आसपास काम रहे लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत सीओ उमेश कुमार ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन व हादसे की जानकारी नहीं मिली है। इस बाबत जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें